उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव गुरुवार को इटावा पहुंचे, जहाँ शिवपाल सिंह यादव मीडिया से मुखातिब हुए।
दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा:
- सपा सरकार में कैबिनट मंत्री और पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव गुरुवार को इटावा पहुंचे।
- जहाँ उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
- मीडिया से बात के दौरान उन्होंने प्रदेश के कई मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किये।
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश शामली-कैराना में लोगों के पलायन की ख़बरों पर सपा नेता ने प्रतिक्रिया दी।
- शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, कैराना मामले में पुलिस की लापरवाही थी।
- कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि, मामले में जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पार्टी में इस्तीफों की बाढ़ पर बोले शिवपाल:
- हाल ही में सपा परिवार के अन्दर मचे घमासान के बाद शिवपाल सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।
- जिसके बाद से पार्टी में इस्तीफों की बाढ़ आ गयी थी।
- पार्टी में यूँ अचानक इतने इस्तीफों के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, इस्तीफा देने वालों से नुकसान नहीं है।
- उन्होंने आगे कहा कि, गलत काम करने वाले ही पार्टी छोड़ रहे हैं।
- अमर सिंह के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि, अमर सिंह की वापसी से नारजगी की परवाह नहीं है।
पार्टी में हम सब एक हैं:
- शिवपाल सिंह ने इटावा में कहा कि, पार्टी में हम सब एक हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, हमारी लड़ाई सिर्फ गलत काम करने वालों से है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार