आगामी 17 जुलाई को देश के नए महामहिम के लिए चुनाव होने हैं। केंद्र की NDA सरकार की ओर से रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है, वहीँ UPA की ओर से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। देश में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी में एक बार फिर से दो गुट बन गए हैं। इसी क्रम में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने राष्ट्रपति चुनाव में अपने समर्थन(shivpal decision) की पुष्टि कर दी है।

राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग को लेकर फैसला तय(shivpal decision):

  • देश में आगामी 17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है।
  • चुनाव में समर्थन को लेकर सूबे की समाजवादी पार्टी में दो गुट बन गए हैं।
  • जिसके बाद अखिलेश यादव गुट और मुलायम गुट अपना-अपना फैसला तय कर चुके हैं।
  • इसी क्रम में गुरुवार को सपा नेता शिवपाल सिंह ने अपना समर्थन रामनाथ कोविंद को देने की बात कही है।
  • उन्होंने कहा कि, मेरा समर्थन रामनाथ कोविंद को होगा।

साथी विधायकों से भी करूँगा अपील(shivpal decision):

  • सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने अपना समर्थन रामनाथ कोविंद को देने की बात कही है।
  • साथ ही शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि, वो अपने साथी विधायकों से भी रामनाथ कोविंद को वोट करने की अपील करूँगा।
  • शिवपाल सिंह ने आगे कहा कि, नेताजी के आदेशानुसार राष्ट्रपति चुनाव में यह फैसला लिया गया है।
  • शिवपाल सिंह यादव के इस बयान के बाद चुनाव में क्रॉस वोटिंग की सम्भावना बढ़ गयी है।

योगी सरकार पर 6 महीने बाद बोलूँगा:

  • छह महीने बाद योगी सरकार पर बात करूंगा।
  • CM के नाते योगी से शिष्टाचार भेंट करने गया था।
  • अभी तक केवल रामनाथ कोविंद ने हमसे बात की है।
  • लालू यादव पर सीबीआई कार्रवाई गलत।
  • अखिलेश को सदबुद्धि दे​ भगवान।

ये भी पढ़ें: हम सभी को इस चुनौती से निपटना होगा- विधानसभा अध्यक्ष

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें