Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

शिवपाल यादव ने जारी की सेक्युलरमोर्चा के प्रवक्ताओं की नयी लिस्ट

shivpal yadav secular morcha rally

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाकर शिवपाल यादव ने अपने आक्रामक तेवर दिखा दिया हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि मैनपुरी को छोड़कर उनका मोर्चा यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इसके साथ ही शिवपाल यादव ने खुद को इस मोर्चे का सयोजक बताते हुए मोर्चे के प्रवक्ता पद पर नियुक्ति करना शुरू कर दिया है। ख़ास बात है कि समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेताओं का नाम शिवपाल के मोर्चे के प्रवक्ता सूची में शामिल हैं।

शिवपाल ने बनाये 5 नए प्रवक्ता :

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने 5 अन्य प्रवक्ताओं की सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता मो. शाहिद, इंजिनियर राजेश यादव, अरविंद्र विद्रोही, देवें‌न्द्र सिंह, इरफान मलिक के नाम शामिल हैं। इससे पूर्व समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने नौ प्रवक्ताओं की सूची जारी की थी। इसमें सपा सरकार के 2 मंत्रियों का नाम भी शामिल था जिससे सभी को हैरानी हुई थी।

samajwadi secular morcha spokespersons

शारदा प्रताप-शादाब फातिमा को बनाया प्रवक्ता :

इन 5 लोगों के पहले शिवपाल यादव ने नौ प्रवक्ताओं की सूची जारी की थी। इसमें समाजवादी सरकार के दो पूर्व मंत्रियों शारदा प्रताप शुक्ला व शादाब फातिमा का नाम भी शामिल था। इस सूची में शिवपाल ने शारदा प्रताप शुक्ला, सैयद शादाब फातिमा, दीपक मिश्र, नवाब अली अकबर, सुधीर सिंह, प्रो. दिलीप यादव, अभिषेक सिंह आशू, मोहम्मद फरहत रईस खान तथा अरविंद यादव को प्रवक्ता बनाया था।

Related posts

मुरी एक्सप्रेस में 12 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म!

Sudhir Kumar
8 years ago

साइकिल से गाँव-गाँव जाकर सपा नेता बनायेंगे पार्टी के पक्ष में माहौल- अखिलेश यादव

Shashank
6 years ago

उत्तराखंड: अखिलेश ने 3 पदाधिकारियों का निष्कासन किया रद्द, पार्टी में कराई वापसी

Shashank
6 years ago
Exit mobile version