उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के लिए सोमवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है, पार्टी द्वारा पारिवारिक घमासान को पार्टी के मंच से सुधारने के लिए सपा प्रमुख ने बैठक का आयोजन किया है, जिसमें सीएम ने रोते हुए अपना भाषण दिया। सीएम के बाद प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने पार्टी का संबोधन किया।

शिवपाल ने की नेतृत्व बदलने की मांग:

  • शिवपाल सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि, मायावती की बेईमान सरकार के खिलाफ लड़े।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मीटिंग के दो एजेंडे थे, रजत जयंती समारोह और 2017 के चुनाव।
  • शिवपाल सिंह ने आगे कहा कि, ये जो हो रहा है ये मीटिंग का एजेंडा नहीं था।
  • वहीँ शिवपाल सिंह ने इस बीच नेतृत्व बदलने की भी मांग की है।

सपा प्रमुख करें नेतृत्व:

  • शिवपाल सिंह यादव ने अपने संबोधन के दौरान सपा प्रमुख से नेतृत्व बदलने की मांग की।
  • उन्होंने कहा कि, नेताजी को नेतृत्व करना चाहिए।
  • शिवपाल सिंह ने ये कहा कि, नेताजी को यूपी की कमान संभालने की जरुरत है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा में जमीन कब्ज़ा करने वाले लुटेरे आ गए हैं।
  • वहीँ नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को शिवपाल ने सलाह दी कि, पहले पढ़ो, सीखो फिर काम करो।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें