भाजपा पर शिवपाल ने दिया बयान :

  • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत के साथ जीत मिली थी।
  • निकाय चुनाव में 16 में से 14 नगर निगमों में भाजपा को भारी बहुमत के साथ जीत मिली थी।
  • इस निकाय चुनाव का परिणाम काफी कुछ यूपी के विधानसभा चुनाव जैसा ही रहा था।
  • इसमें भी भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है।
  • सभी विपक्षी दल इस हार के बाद से EVM को दोष देने में लग गये हैं।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी निकाय चुनाव में हार के बाद EVM पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
  • मगर शिवपाल यादव अखिलेश के बयान से इत्तेफाक नहीं रखते हैं।
  • सपा नेता शिवपाल यादव एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए मैनपुरी पहुंचे हुए थे।
  • इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के बयान के बिलकुल उल्टा बयान दिया।
  • उन्होंने कहा कि EVM में छेड़छाड़ होती तो आज वे विधायक पद पर नहीं होते।
  • उन्होंने कहा कि मैंने उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव EVM से ही जीता था।
  • साथ ही मेरे समर्थकों ने भी यूपी के निकाय चुनाव में जीत हासिल की हुई है।
  • मैं बिना सबूत कैसे सत्ता पक्ष द्वारा EVM में छेड़छाड़ का आरोप लगा सकता हूँ।

हार पर शिवपाल ने दिया बयान :

  • सपा प्रत्याशियों की हार पर कहा कि किसने प्रत्याशियों का चुनाव किया था।
  • शिवपाल यादव के तेवर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश के लिए काफी नर्म दिखाई दे रहे थे।
  • अखिलेश को सपा अध्यक्ष और खुद को सिर्फ एक विधायक कहते हुए दिख रहे थे।
  • साथ ही शिवपाल यादव अब समाजवादी पार्टी में सब कुछ ठीक होने का दावा भी कर रहे थे।
  • मगर शिवपाल के इस बयान के बाद से एक बार फिर पार्टी के अंदर की कलह खुलकर सामने आ गयी है।
  • उन्होंने अखिलेश यादव के EVM को हार का कारण बताने का समर्थन नहीं किया।
  • इसके पहले विधानसभा चुनाव में हार के बाद विपक्ष ने EVM पर सवाल खड़े किये थे।
  • मायावती ने कहा था कि अगर बैलट पेपर से चुनाव होते तो नतीजे कुछ और ही होते।

ये भी पढ़ें : पारिवारिक विवाद पर अखिलेश के करीबी ने दिया बड़ा बयान

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें