उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को लखनऊ-हरदोई के 2 लेन के मार्ग को 4 लेन बनाने का शिलान्यास किया।

248 किमी मार्ग को 2 से 4 लेन किया जायेगा:

  • यूपी सरकार में सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ-हरदोई मार्ग का शिलान्यास किया है।
  • लखनऊ-हरदोई मार्ग करीब 248 किमी लम्बा है।
  • साथ ही ये मार्ग 2 लेन है, जिसे अब 4 लेन किया जायेगा।

ख़ुशी है की 4 लेन की शुरुआत हुई:

  • लखनऊ-हरदोई मार्ग को 2 से 4 लेन बनाया जायेगा।
  • जिसका शिलान्यास कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को किया।
  • इस दौरान उन्होंने कहा कि, ख़ुशी है कि, इस मार्ग को 4 लेन बनाने की शुरुआत हुई।
  • सपा नेता ने आगे जानकारी दी कि, रोड बनाने के लिए जर्मनी से आई मशीनों का प्रयोग किया जायेगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, वित्त और अधिकारियों की बाधाओं के बावजूद काम कर रहे हैं।
  • साथ ही उन्होंने जर्मनी की मशीनों से काम लेने पर लागत कम आने की बात भी कही।
  • इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि, संडीला से हरदोई जाने वाली रोड को भी फोरलेन किया जायेगा।
  • जिसका बजट करीब 17 हजार करोड़ का होगा।
  • शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ता काम पर नजर रखें, जिससे घटिया कम न हो।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कार्यकर्ता लालच छोड़कर क्वालिटी काम पर ध्यान दें।
  • सपा नेता ने आगे कहा कि, हमने 4 सालों में 50 जिले फोरलेन से जोड़े हैं।
  • उन्होंने 4 सालों में सभी वादे पूरे करने का दावा भी किया।
  • साथ ही कहा कि, भारत सरकार हमें पैसे उपलब्ध नहीं करा रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें