उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के जसवंतनगर से मौजूदा विधायक और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बुधवार 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके आवास 5 केडी पहुंचेंगे। जिसके बाद सूबे की राजनीति का गलियारा एक बार फिर से गर्म हो चुका है।

शिवपाल सिंह यादव कर सकते हैं ‘ये बड़ा फैसला’:

औपचारिक मुलाकात?:

  • सपा नेता शिवपाल सिंह यादव बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे।
  • जिसके बाद सूबे की राजनीति का गलियारा एक बार फिर से गर्म हो चुका है।
  • बताया जा रहा है कि, यह मुलाकात एक औपचारिक मुलाकात भर होगी।
  • जहाँ शिवपाल सिंह यादव शिष्टाचार के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं देने पहुंचेंगे।
  • हालाँकि, जानकारों के मुताबिक यह मामला उतना भी सीधा नहीं है, जितना लग रहा है।
  • शिवपाल सिंह यादव इस मुलाकात के बाद कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं।

भाजपा में शामिल हो सकते हैं शिवपाल सिंह यादव:

  • शिवपाल यादव और मुख्यमंत्री योगी की मुलाकात के बाद ऐसी अटकलें लगायी जा रही हैं कि,
  • सपा नेता शिवपाल भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
  • सूत्रों के मुताबिक, यूपी चुनाव के बाद इटावा में मुलायम-शिवपाल के बीच बैठक हुई थी।
  • जिसमें मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल सिंह यादव को नई पार्टी बनाने के लिए कहा था।
  • जिसके जवाब में शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि, हम नई पार्टी नहीं बनायेंगे।
  • उन्होंने कहा था कि, आप और अखिलेश खुश रहें, बस हम यही चाहते हैं।
  • ज्ञात हो कि, बीते 1 साल में अखिलेश यादव द्वारा शिवपाल सिंह यादव का काफी अपमान किया गया है।
  • जिसे वे खुद सार्वजनिक मंच से मान चुके हैं, ऐसे में यदि शिवपाल सिंह यादव भाजपा में शामिल होते हैं।
  • तो यह बिल्कुल भी अप्रत्याशित नही होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें