उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हाल ही में प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी कौमी एकता दल का विलय किया था।

शिवपाल सिंह यादव से मिलने पहुंचे अफजाल अंसारी:

  • यूपी चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने यूपी की क्षेत्रीय पार्टी कौमी एकता दल का विलय कर लिया था।
  • जिसके तहत कौमी एकता दल के प्रमुख अफजाल अंसारी सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मिलने पहुंचे।

मुलाकात अच्छी और सकारात्मक रही- अफजाल:

  • कौमी एकता दल के प्रमुख अफजाल अंसारी शनिवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे।
  • जहाँ उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की।
  • मुलाकात के बाद अफजाल अंसारी मीडिया से मुखातिब हुए।
  • जिसमें उन्होंने मुलाकात के बारे में कहा कि, शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात सकारात्मक और अच्छी रही।
  • अफजाल अंसारी ने बातचीत के दौरान जानकारी दी कि, सपा प्रमुख नवम्बर में गाजीपुर की रैली शिरकत करेंगे।

मुख्तार अंसारी लड़ेंगे सपा के सिंबल पर चुनाव:

  • कौमी एकता दल के प्रमुख अफजाल अंसारी ने शिवपाल सिंह से मुलाकात के बाद मीडिया से बात की।
  • जिसमें उन्होंने बताया कि, माफिया मुख़्तार अंसारी सपा के सिंबल पर आगामी चुनाव लड़ेंगे।
  • वहीँ उन्होंने आगे कहा कि, सपा जो हिस्सा देगी उसी हिसाब से चुनाव लड़ेंगे।
  • मुख़्तार अंसारी 2017 में सपा की ओर से चुनाव लड़ेंगे।
  • जो मौजूदा समय में विधायक हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें