उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के चलते कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का पार्टी में कद और बढ़ा दिया गया है।

पुराने विभागों के साथ ही 2 नए और विभाग शिवपाल:

  • सपा के नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का पार्टी में कद और बढ़ गया है।
  • सपा प्रमुख द्वारा पहले शिवपाल सिंह यादव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
  • उसके बाद शिवपाल सिंह यादव को उनके पुराने विभागों के साथ ही 2 अन्य विभाग भी शिवपाल सिंह यादव को दे दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को लिखा पत्र:

  • सीएम अखिलेश ने शिवपाल सिंह यादव को 2 नए विभाग दे दिए हैं।
  • जिसके लिए सीएम अखिलेश ने राज्यपाल राम नाईक को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी है।

शिवपाल सिंह यादव के पास अब कुल 13 विभाग:

  • शनिवार को सपा के राजनीतिक परिदृश्य में एक नया मोड़ देखने को मिला है।
  • सीएम अखिलेश ने न सिर्फ शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष स्वीकार कर लिया है, बल्कि उन्हें 2 नए विभाग भी दे दिए गए हैं।
  • जिनमें, चिकित्सा विभाग, आयुष और लघु सिंचाई विभाग शामिल हैं।
  • इसके बाद शिवपाल सिंह यादव के पास कुल विभागों की संख्या 13 पहुँच गयी है।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोक निर्माण विभाग को अपने पास ही रखा है।
  • यह विभाग पहले शिवपाल सिंह यादव द्वारा संचालित होता था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें