उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में चल रही रार के बीच सुलह की कोशिशें तेज हो गयी हैं। जिसके चलते शुक्रवार सुबह शिवपाल सिंह यादव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे, जहाँ पार्टी के दोनों शीर्ष नेताओं के बीच बैठक हुई। बैठक समाप्त होने के बाद शिवपाल सिंह यादव सपा प्रमुख के आवास के लिए निकल गए।

आधे घंटे तक चली बैठक:

  • समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पहुँचे थे।
  • जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ बैठक की।
  • यह बैठक करीब आधे घंटे तक चली थी।
  • सूत्रों के मुतबिक, समाजवादी पार्टी में सुलह की कोशिशें एक बाद फिर से शुरू हो गयी हैं।
  • साथ ही साथ यह भी कहा जा रहा है कि, इस सुलह की कीमत अमर सिंह होंगे।

सपा प्रमुख के आवास पहुंचे शिवपाल सिंह यादव:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश के साथ बैठक समाप्त कर के शिवपाल सिंह यादव सपा प्रमुख के आवास पहुंचे हैं।
  • जहाँ शिवपाल सिंह यादव और मुलायम सिंह यादव के बीच बैठक चल रही है।
  • इस बैठक के बाद ही यह आभास लगाया जा सकता है कि, सीएम अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव के बीच क्या बातचीत हुई है।
  • वहीँ पार्टी अमर सिंह पर भी जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है।

ये भी पढ़ें: CM अखिलेश से मिलने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें