उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के नाम और चुनाव निशान को लेकर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच चुनाव आयोग में मामला चल रहा है। जिसके तहत सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव 11 जनवरी को लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।

सपा प्रमुख के आवास पहुंचे शिवपाल सिंह यादव:

  • 11 जनवरी को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गये थे।
  • जिसके तहत गुरुवार 12 जनवरी को सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सपा प्रमुख से मिलने पहुंचे हैं।
  • शिवपाल सिंह यादव सपा प्रमुख के दिल्ली स्थित आवास पर उनके साथ बैठक करने पहुंचे हैं।
  • ज्ञात हो कि, सपा प्रमुख के साथ ही शिवपाल सिंह यादव भी दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।

13 जनवरी को चुनाव आयोग में होगा फैसला:

  • समाजवादी पार्टी में नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर मचे घमासान पर चुनाव आयोग को अंतिम फैसला लेना है।
  • गौरतलब है कि, चुनाव आयोग ने 13 जनवरी को सपा के सिंबल पर फैसला देने को कहा है।
  • जिसके तहत ही सपा प्रमुख और शिवपाल सिंह यादव दिल्ली पहुंचे हैं।

कार्यकर्ताओं को किया था संबोधित:

  • सपा प्रमुख ने बुधवार को दिल्ली रवाना होने से पहले पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।
  • संबोधन में सपा प्रमुख ने रामगोपाल यादव पर जमकर हमला भी बोला था।

ये भी पढ़ें: स्पीकर माता प्रसाद पाण्डेय विधानसभा में करेंगे प्रेस कांफ्रेंस!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें