समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ाते हुए शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन किया है। शिवपाल यादव का कहना है कि उनका ये मोर्चा प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इसके अलावा शिवपाल यादव ने ट्विटर पर भी अपनी बायो बदलते हुए नेता, समाजवादी पार्टी की जगह अपडेट करते हुए सेक्युलर मोर्चा का नेता लिख दिया है। इसके साथ ही शिवपाल ने अब अपनी गाड़ी से समाजवादी पार्टी का झंडा भी हटा दिया है।

गाड़ी से हटाया सपा का झंडा :

बायो बदलने के बाद सपा नेता शिवपाल यादव ने एक और धमाका किया है। शिवपाल यादव ने अब सपा का झंडा भी हटा दिया है। शिवपाल यादव ने अपनी गाड़ी से समाजवादी पार्टी का झंडा हटा दिया है। ट्विटर पर अपनी बायो बदलने के बाद झंडा भी शिवपाल ने हटा दिया है। ट्विटर पर शिवपाल ने सेक्युलर मोर्चा लिखा और खुद को सेक्युलर मोर्चा का नेता बताया है। इसके बाद अब गाड़ी से भी सपा का झंडा हटा दिया है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]बायो बदलने के बाद शिवपाल यादव ने एक और धमाका किया है[/penci_blockquote]

शिवपाल ने बढ़ाई अखिलेश की मुश्किलें :

2019 के लोकसभा चुनाव के पहले शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की घोषणा कर दी है। शिवपाल के इस फैसले से पार्टी 2 टुकड़ों में बंटती हुई नजर आ रही है। शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद समाजवादी पार्टी के कई दिग्गज नेता शिवपाल के साथ खड़े हुए नजर आए हैं। इनमें अखिलेश के अध्यक्ष बनने के बाद हाशिए पर गए नेताओं की संख्या ज्यादा है। ये सभी लगातार शिवपाल के संपर्क में बने हुए है। शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा से हाशिये पर गए ऐसे ही कई नेता चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें