उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एक्शन में आ गए हैं।

राजेंद्र चौधरी को प्रवक्ता पद से हटाया:

  • सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपने एक्शन मूड में आ गए हैं।
  • प्रदेश अध्यक्ष पद पर आसीन होते ही शिवपाल सिंह यादव ने राजेंद्र चौधरी को प्रवक्ता पद से हटा दिया है।
  •  शिवपाल सिंह ने प्रमुख महासचिव के पद से अरविन्द सिंह गोप की की भी छुट्टी कर दी है।
  • गौरतलब है कि, राजेंद्र चौधरी और अरविन्द सिंह गोप दोनों ही अखिलेश सरकार कैबिनेट में मंत्री भी हैं।

अपने करीबियों को सौंपी जिम्मेदारी:

  • शिवपाल ने पार्टी के प्रवक्ता पद और प्रमुख महासचिव के पद से अखिलेश के चहेतों को हटा दिया है।
  • प्रदेश अध्यक्ष ने ये दोनों पद अपने करीबियों को दे दिए हैं।
  • शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी का प्रवक्ता पद अंबिका चौधरी को सौंपा है।
  • वहीँ ओम प्रकाश सिंह को प्रमुख महासचिव बनाया गया है।
  • गौरतलब है कि, ये दोनों ही नेता सियासी संकट के समय शिवपाल सिंह के साथ खड़े रहे थे।

हट सकते हैं अभी और नेता:

  • शिवपाल सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष का पद मिलते ही अखिलेश यादव के करीबियों से उनके पद छीन लिए हैं।
  • सूत्रों के मुताबिक, शिवपाल सिंह यादव अखिलेश यादव के अन्य सहयोगियों को उनके पद से हटा सकते हैं।
  • जाहिर है कि, शिवपाल सिंह यादव अपने ही करीबियों को यह पद सौंपेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें