उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज इलाहाबाद में बाढ़ की स्थिति का हवाई जायजा लिया।

अधिकारियों के साथ बैठक, दिए निर्देश:

  • उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज इलाहाबाद का दौरा किया।
  • जहाँ उन्होंने गंगा और यमुना नदियों में आई बाढ़ के हालातों का जायजा लिया।
  • हवाई निरीक्षण के बाद शिवपाल सिंह यादव इलाहाबाद के बाढ़-राहत शिविरों में पहुंचे।
  • जहाँ पहुंचकर उन्होंने लोगों के खाने-पीने की स्थिति, रहने की व्यवस्था आदि के बारे में बात की।
  • शिविरों के निरीक्षण के बाद शिवपाल सिंह यादव सर्किट हाउस पहुंचे।
  • सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की और बाढ़ के हालातों और उससे निपटने के सन्दर्भ में चर्चा की।

क्या बोले सिंचाई मंत्री:

  • शिवपाल सिंह यादव आज इलाहाबाद में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे।
  • जहाँ उन्होंने बाढ़-राहत शिविरों और बाढ़ का हवाई निरीक्षण किया।
  • अपने इलाहाबाद दौरे पर उन्होंने कहा कि, बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है।
  • बाढ़ के पानी से कई तरह की बीमारियाँ पनपती हैं, जिसके चलते लोगों के लिए दवाईयों का भी इंतजाम कराया गया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बाढ़ का वक्त है, सूबे में आपदा चल रही, लेकिन लेखपालों को वापस काम पर आने के लिए कहा गया है।
  • सिंचाई मंत्री ने आगे कहा कि, लेखपाल नहीं मानेंगे तो कार्रवाई होगी, दूसरे विभागों के अफसरों को भी लगाया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें