उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जसवंत नगर सीट से अपना नामांकन भर दिया है, जिसके बाद शिवपाल सिंह यादव इटावा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि, शिवपाल सिंह यादव ने चुनाव के बाद 11 मार्च को परिणाम आने के बाद नई पार्टी बनाने की बात कही है।

जनसभा के दौरान भावुक हुए शिवपाल सिंह यादव:

  • सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने 11 मार्च के बाद नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है।
  • जिसके बाद शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
  • जनसभा के संबोधन के तहत शिवपाल सिंह यादव काफी भावुक हुए।
  • सभा में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, अखिलेश सरकार बना लें।
  • उन्होंने आगे कहा कि, टिकट न मिलता तो निर्दलीय चुनाव लड़ता।
  • कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि, गांव-गांव जाना और मेरी आवाज़ बन जाना।

मेरे ऊपर मेहरबानी की गयी:

  • शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि, चुनाव बाद नई पार्टी बनायेंगे।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी से अलग पार्टी बनायेंगे।
  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, मेरे ऊपर मेहरबानी की गयी।
  • अपने संबोधन में शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि, कोई भी व्यक्ति पद से बड़ा नहीं होता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें