उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जसवंत नगर सीट से अपना नामांकन भर दिया है, जिसके बाद शिवपाल सिंह यादव इटावा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि, शिवपाल सिंह यादव ने चुनाव के बाद 11 मार्च को परिणाम आने के बाद नई पार्टी बनाने की बात कही है।
मेरा कद कम करने की कोशिश की गयी:
- शिवपाल सिंह यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, पार्टी में मेरा कद कम करने की कोशिश की गयी।
- उन्होंने आगे कहा कि, आज नेता जी का लोगों ने अपमान किया है।
- शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि, जिस दिन से नेता जी ने हमारा समर्थन किया,
- आगे शिवपाल सिंह ने कहा कि, उसी दिन से नेता जी पर और हम पर हमला शुरू कर दिया गया।
- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, हमला भी उन लोगों ने किया जिन्हें नेता जी ने सब कुछ दे दिया।
- उन्होंने आगे कहा कि, मैंने मुख्यमंत्री जी से मिलकर कहा मेरा सब कुछ ले लो,
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, मगर नेता जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना रहने दो,
- उन्होंने ये भी कहा कि, यहाँ के उम्मीदवारों का टिकट सिर्फ इसीलिये काटा गया कि शिवपाल सिंह कैसे कमजोर हों
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#samajwadi party former state president shivpal singh yadav
#samajwadi party former state president shivpal singh yadav attacks akhilesh yadav.
#shivpal singh attacks akhilesh at public meeting in etawah
#Shivpal Singh Yadav
#इटावा में जनसभा को संबोधन
#उत्तर प्रदेश
#कद कम करने की कोशिश की गयी
#जसवंत नगर सीट
#पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव
#शिवपाल सिंह यादव
#समाजवादी पार्टी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार