[nextpage title=”akhilesh yadav” ]
उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव के बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने की बात कही थी, पद छोड़ने की बात को लेकर मंगलवार 18 अप्रैल को सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव पर हमला किया है।
अगले पेज पर जानें राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को लेकर शिवपाल यादव की ‘बड़ी शर्त’:
[/nextpage]
[nextpage title=”akhilesh yadav2″ ]
राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद लौटा दें अखिलेश:
- सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद न लौटाने के चलते हमला किया है।
- जिसमें उन्होंने कहा है कि, अखिलेश ने चुनाव बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद लौटाने की बात कही थी।
- इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, अब तीन महीने हो चुके हैं, अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद नेताजी को लौटा देना चाहिए।
- शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि, नेताजी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दें और पूरा परिवार एक हो जाएँ।
अखिलेश ने कहा था लौटायेंगे पद:
- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले कहा था कि, वे सिर्फ चुनाव तक राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।
- लेकिन चुनाव जीत जाने के बाद भी अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं।
- इतना ही नहीं बल्कि पार्टी के सभी निर्णय भी वही ले रहे हैं।
- इसके अलावा पार्टी में होने वाली किसी भी समीक्षा बैठक में मुलायम सिंह या शिवपाल यादव को बुलाया भी नहीं जा रहा है।
[/nextpage]
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#Akhilesh Yadav
#national president post
#shivpa singh yadav
#shivpa singh yadav condition to akhilesh yadav over party national post
#shivpal singh condition
#shivpal singh condition to akhilesh yadav over national president post
#अखिलेश यादव
#उत्तर प्रदेश
#यूपी विधानसभा चुनाव
#राष्ट्रीय अध्यक्ष
#राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
#सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने की बात
#समाजवादी पार्टी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार