उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मंगलवार 31 जनवरी को आगामी विधानसभा चुनाव के तहत अपना नामांकन भरेंगे।

जसवंतनगर से प्रत्याशी और विधायक हैं:

  • समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को अपना नामांकन भरेंगे।
  • शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर सीट से अपना नामांकन भरेंगे।
  • ज्ञात हो कि, शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक भी हैं।

सबसे अधिक मतों से जीतते हैं शिवपाल सिंह यादव:

  • मंगलवार को सपा नेता शिवपाल सिंह यादव अपना नामांकन भरेंगे।
  • जिसके तहत सभी तैयारियां कर ली गयी हैं।
  • ज्ञात हो कि, शिवपाल सिंह जसवंतनगर सीट से ही चुनाव लड़ते हैं।
  • साथ ही शिवपाल सिंह यादव के नाम अभी तक सबसे वोटों से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड भी है।
  • साल 2012 में शिवपाल सिंह रिकॉर्ड 1 लाख 33 हजार मतों से जीते थे।

अखिलेश यादव ने दिया था टिकट:

  • समाजवादी पार्टी और परिवार में बीते कई दिनों से घमासान मचा हुआ था।
  • यह घमासान अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच मचा हुआ था।
  • जिसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि, अखिलेश यादव शिवपाल सिंह यादव को टिकट नहीं देंगे।
  • लेकिन आख़िरकार सपा प्रमुख के दबाव के चलते शिवपाल सिंह यादव को टिकट दे दिया गया था।
  • हालाँकि, अखिलेश यादव ने शिवपाल के सभी करीबियों के टिकट काट दिए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें