बुधवार 28 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के घर पर मिलने पहुंचे हैं। ज्ञात हो कि, उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव के तहत समाजवादी परिवार में टिकट वितरण को लेकर एक बार फिर घमासान मच गया है।

टिकट वितरण पर हो रही है चर्चा:

  • सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बुधवार को सपा प्रमुख से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं।
  • जहाँ प्रदेश अध्यक्ष और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बीच मुलाकात हो रही है।
  • इस मुलाकात में समाजवादी पार्टी के आगामी विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों पर चर्चा की जाएगी।
  • साथ ही टिकट वितरण पर पार्टी और परिवार में पड़ रही फूट भी चर्चा का विषय होगी।

प्रत्याशियों को लेकर एक बार फिर आमने-सामने प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री:

  • सपा प्रमुख के आवास पर सपा प्रदेश अध्यक्ष बैठक के लिए पहुंचे हैं।
  • बैठक में चर्चा का विषय चुनाव और टिकट वितरण का मुद्दा होगा।
  • लेकिन सपा प्रमुख के लिए एक बड़ी मुसीबत यह है कि, प्रत्याशियों को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के बीच एक बार फिर तनातनी हो गयी है।
  • ज्ञात हो कि, प्रदेश अध्यक्ष ने करीब 172 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए थे।
  • जिसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चुने हुए 403 प्रत्याशियों की लिस्ट सपा प्रमुख को सौंपी थी।

ये भी पढ़ें: मेरठ : डीएम चंद्रकला ने कराया वॉटर वेरिफिेएबल पेपर ऑडिट मशीन का ट्रायल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें