उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सूबे के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज एक समारोह में शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें: सही समय पर होती कारवाई तो रूक सकती थी मथुरा की घटना- राम नाईक!

कृत्यज्ञता ज्ञापन एवं सम्मान समारोह में करेंगे शिरकत:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
  • शिवपाल सिंह यादव कृत्यज्ञता ज्ञापन एवं सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे।
  • यह कार्यक्रम लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
  • कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा और इसका आयोजन कैसरबाग स्थित गाँधी भवन सभागार में किया जायेगा।

यह भी पढ़ें: मथुरा हिंसा के मास्टमांइड रामवृक्ष यादव की मौत के दावों को कोर्ट ने किया खारिज!

ये की गयी मांगे:

  • जिन लोकतंत्र सेनानियों की मृत्यु हो चुकी है उनकी विधवाओं को सम्मान राशि और अन्य सुविधाएँ प्रदान की जाएँ।
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह ही लोकतंत्र सेनानी के परिवारजनों को राजकीय सेवाओं और शिक्षा आदि में 3 प्रतिशत का आरक्षण या अतिरिक्त अंक।
  • इसके अलावा राजकीय ठेके, कोटा, परमिट, लाइसेंस आदि में 3 प्रतिशत का आरक्षण।
  • लोकतंत्र सेनानी को टोलटैक्स के भुगतान से मुक्त किया जाये।
  • राजकीय विश्रामगृहों में लोकतंत्र सेनानी को निःशुल्क अथवा न्यूनतम दरों पर ठहरने की व्यवस्था की जाये।
  • लोकतंत्र सेनानियों को भी रेलवे के कूपन प्रदान किये जाएँ अथवा निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाये।
  • जिन लोगों के जेल जाने के साक्ष्य नष्ट हो गए हैं उन्हें भी लोकतंत्र रक्षक सेनानी परिचय पत्र जारी किया जाये।

यह भी पढ़ें: मथुरा हिंसा में शहीद हुए एसओ संतोष यादव के हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें