उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज बिठूर में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

गंगा पुल का करेंगे लोकार्पण:

  • उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज बिठूर में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
  • जिस दौरान वो बिठूर में गंगा नदी पर पुल का लोकार्पण करेंगे।
  • सिंचाई मंत्री की उपस्थिति के चलते आयोजन में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
  • स्थानीय लोगों को उपस्थिति भी काफी अधिक है।
  • गौरतलब है कि, यहाँ के लोगों को इस पुल की काफी आवश्यकता थी, जिस कारण स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है।
  • स्थानीय लोगों के अनुसार, इस पुल के निर्माण के बाद लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा।

9 साल बाद मिला पुल:

  • बिठूर में गंगा नदी पर परियर पुल का सूबे के कैबिनेट मिनिस्टर शिवपाल सिंह यादव ने उद्घाटन किया।
  • इस पुल के निर्माण की नींव सपा सरकार ने ही 2006-07 में रखी थी, जिसके बाद बसपा सरकार के आते ही इसका काम बंद करवा दिया गया था।
  • 2012 में सपा की सरकार के बाद फिर से इस पुल का निर्माण शुरू किया गया।
  • जिसके चलते बिठूर के लोगों को 9 साल परियर पुल मिल गया है।
  • कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव यहाँ जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें