• सकलडीहा इंटर कॉलेज ग्राउंड में प्रसपा व बहुजन मुक्तिमोर्चा की संयुक्त मंडलीय रैली में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
  • रैली को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नोटबंदी व जीएसटी से व्यापारियों की कमर तोड़ दी
  • किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य भी नहीं दिया जा रहा।
  • खाद का दाम कम करना सिर्फ एक लॉलीपॉप था।
  • उत्तर प्रदेश की जनता को न्याय व सम्मान नहीं मिल पा रहा है।
  •  प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ईवीएम में गड़बड़ी करने का आरोप भी भाजपा पर लगाया।
  • कहा कि 2014 में जिस नारे को लेकर भाजपा ने सरकार बनाई और जनता ने उन्हें वोट दिया लेकिन आज वह जनता को भी ठग रहे हैं।
  • उन्होंने हाल में हुए गठबंधन को सीबीआई और भाजपा के दबाव में गठित होने का बयान दिया।
  • इस दौरान शिवपाल यादव ने जल्द ही कई सपा नेताओं के साथ आने के संकेत दिए।
  • मुलायम सिंह यादव को मार्गदर्शक बताते हुए पूरा सम्मान देने  की बात कही।
  •  उन्होंने प्रसपा संगठन के और मजबूत होने की बात कही।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”up news” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें