समाजवादी पार्टी से अलग होकर नयी प्रगतिशील सपा बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी संगठन को मजबूती देना शुरू कर दिया है। इसी के तहत वे इन दिनों प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं-समर्थकों को एकजुट कर रहे हैं। इसके अलावा शिवपाल यादव अपनी नयी पार्टी के संगठन का विस्तार भी कर रहे हैं। इसी क्रम में शिवपाल यादव ने अपनी करीबी और पश्चिम यूपी के बड़ी नेता को पार्टी में अहम जिम्मेदारी सौंप दी है जिसके बाद नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

प्रगतिशील सपा में संगठन का हुआ विस्तार :

लोकसभा चुनाव से पहले शिवपाल यादव अपनी पार्टी का विस्तार कर रहे हैं। आगरा में शिवपाल समर्थकों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही हैं। पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की युवा विंग का प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली को बनाया गया। अब इसके बाद महिला प्रकोष्ठ में समाजसेवी रेनू नंदा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शम्मी बोहरा ने कमला नगर उनके निवास पर आकर उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान रेनू नंदा ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए हम लगातार काम करेंगीं। महिलाएं सशक्त हों इसके लिए उनका शिशित और स्वस्छ होना बेहद आवश्यक है। इसलिए महिलाएं सशक्त बने इसके लिए वह हर धर्म व तबके की महिलों को शिक्षित व स्वस्थ रहने के लिए न सिर्फ प्रेरित करने बल्कि उनके लिए हर सम्भव मदद का प्रयास करेंगी।

आगरा से मिल रही जिम्मेदारियां :

शिवपाल सिंह यादव के समर्थक वैसे तो पूरे प्रदेश में हैं लेकिन बृज क्षेत्र में उनके समर्थकों की अच्छी संख्या है इसीलिए शिवपाल सिंह यादव बृज से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ सकते हैं। ऐसा करके वे अन्दर ही अन्दर सपा को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। आगरा सहित कई जिलों से अब तक समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल का दामन थाम चुके हैं।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें