उत्तर प्रदेश में बाढ़ के हालातों के मद्देनजर सरकार के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज इलाहाबाद के दौरे पर पहुंचे।

बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण:

  • उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज इलाहाबाद में बाढ़ से हुई तबाही की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे।
  • इस दौरान उन्होंने बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।
  • हवाई सर्वेक्षण के बाद शिवपाल सिंह यादव बाढ़ राहत शिविर का जायजा लेने भी पहुंचे।
  • शिवपाल सिंह यादव इलाहाबाद के ऋषिकुल स्कूल में बने बाढ़ राहत शिविर का जायजा लिया।
  • इस दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद आश्रितों से मुलाकात की।
  • इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के कई राहत शिविरों का भी जायजा लिया।

खाने-पीने की स्थिति की ली जानकारी:

  • सूबे के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज इलाहाबाद में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे।
  • जहाँ उन्होंने कई राहत शिविरों का निरीक्षण किया।
  • अपने निरीक्षण के दौरान सिंचाई मंत्री ने शिविर में मौजूद लोगों के खाने-पीने की स्थिति की जानकारी ली।
  • इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं और बच्चों से उनकी समस्याएँ पूछीं।

सर्किट हाउस में की बैठक:

  • शिविरों के निरीक्षण के बाद शिवपाल सिंह यादव इलाहाबाद के सर्किट हाउस पहुंचे।
  • जहाँ उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की।
  • बैठक में बाढ़ के हालातों से निपटने पर चर्चा की गयी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें