उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है, ज्ञात हो कि, यूपी चुनाव के दो चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। जिसके तहत सभी दल अन्य चरणों के चुनाव प्रचार अभियान में जुट गए हैं। इसी क्रम में सूबे की समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश की जसवंतनगर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक और प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार 17 फरवरी को क्षेत्र में ताबड़तोड़ जनसभाएं करेंगे।

शिवपाल सिंह यादव की जनसभाओं के कार्यक्रम:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का समर शुरू हो चुका है।
  • जिसके तहत सभी दो चरणों के चुनाव के बाद अन्य चरणों के चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हैं।
  • इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को अपने क्षेत्र में ताबड़तोड़ जनसभाएं करेंगे।
  • गौरतलब है कि, शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से मौजूदा विधायक और प्रत्याशी हैं।
  • शिवपाल सिंह सिसहाट, नगला विधी, फुलरई, परसौआ, नगला नरिया, चौपुला,
  • इसके अलावा उसरई, भालासैया, भाऊपुर, रनुआ, लरखौरा, और अलाई में शिवपाल सिंह यादव जनसभा करेंगे।

ट्वीट कर दी जानकारी:

  • समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर में करीब एक दर्जन से अधिक जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें