उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और पार्टी प्रदेश प्रभारी शिवपाल सिंह यादव आज अलीगढ़ के दौरे पर जायेंगे।

ये हैं कार्यक्रम:

  • सपा के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज अलीगढ़ के दौरे पर हैं।
  • शिवपाल सिंह यादव यहाँ धर्म समाज कॉलेज में रमेशचंद्र अग्रवाल सभागार का लोकार्पण करेंगे।
  • इसके बाद दादो क्षेत्र में साकरा घाट पर पुल का शिलान्यास करेंगे।
  • इसके अलावा आलमपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

कॉलेज में कैबिनेट मंत्री ने किया वृक्षारोपण:

  • उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज अलीगढ़ के दौरे पर हैं।
  • इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने धर्म समाज कॉलेज में वृक्षारोपण किया।
  • कॉलेज में ही रमेश चन्द्र अग्रवाल सभागार का उद्घाटन भी किया।
  • इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने कॉलेज पहुंचकर गाँधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

क्या बोले शिवपाल:

  • अयोध्या में रामायण सम्मेलन पर शिवपाल यादव ने कहा, बीजेपी के लोग सांप्रदायिक हैं, दंगा कराते हैं।
  • जैसे ही चुनाव आते हैं, भाजपा के लोग भावनाएं भड़काते है, लेकिन हम किसी भी कीमत पर दंगा नही होने देंगे, दंगाईयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
  • जवाहरकांड पर उन्होंने कहा कि, आईबी ने समय से रिपोर्ट नहीं दी, मथुरा कांड केंद्रीय गृह मंत्रालय की असफलता का परिणाम है।
  • सपा सरकार के काम गिनाते हुए उन्होंने कहा कि, सरकार ने शिक्षा,सड़क,सिंचाई पर काम किया है, जबतक गांव का विकास नहीं होगा देश का विकास नहीं होगा।
  • शिवपाल यादव ये भी बयान दिया कि, प्रदेश में 605 छोटे-बड़े पुल बनाए है, अलीगढ़ को भी जोड़ेगे, प्रदेश का सबसे बड़ा पुल बरेली-बदायूं-अलीगढ़ को जोड़ेगा।
  • पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी और मजबूत हो रही है, 2017 में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी सपा।
  • कौमी एकता दल के विलय पर शिवपाल यादव ने कहा कि, नेताजी के आदेश पर हुआ कौमी एकता दल का विलय, रालोद के गठबंधन पर नेताजी फैसला करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें