उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज औरैया के दौरे पर हैं। इस दौरान वो यहाँ विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे।
शिवपाल सिंह यादव बोले होगी कार्रवाई:
- उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सूबे के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज औरैया के दौरे पर हैं।
- वो यहाँ विभागीय कार्यों की समीक्षा के तहत आये हैं।
- इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी।
- सूबे के कैराना विवाद पर उन्होंने कहा कि, कैराना में पलायन नहीं हुआ है, बल्कि करीब 1700 परिवार बढ़े हैं।
- इसके अलावा सूबे की सरकार की सबसे विफलता मथुरा कांड पर शिवपाल यादव ने बयान दिया कि, रामवृक्ष यादव के लोगों को भाजपा वाले ट्रेनिंग देते थे।
- इसके अलावा उन्होंने कहा कि, मथुरा कांड में जो भी दोषी हैं, उन्हें बक्शा नहीं जायेगा, उनपर कार्रवाई होगी।
- गौरतलब है कि, मथुरा कांड में वीरेश यादव की गिरफ़्तारी के बाद पूछताछ में उसने बताया था कि, आरएसएस के लोग जवाहर बाग मे ट्रेनिंग देते थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार