उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज गोमती नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मुख्य सचिव और आलोक रंजन भी उनके साथ मौजूद रहे।
सौन्दर्यीकरण का लिया जायजा:
- उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के प्रदेश प्रभारी और सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज गोमती नदी में चल रहे सौन्दर्यीकरण के काम का निरीक्षण किया।
- इस दौरान उनके साथ पीडब्ल्यूडी के मुख्य सचिव और आलोक रंजन भी मौजूद रहे।
- शिवपाल सिंह यादव ने निरीक्षण के दौरान गोमती की सफाई, उसके आस पास हो रहे कंस्ट्रक्शन का जायजा लिया।
- उन्होंने कहा कि, “सपा सरकार गोमती नदी पर विशेष ध्यान दे रही है”।
- इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि, “गोमती नदी के सौन्दर्यीकरण का काम अक्टूबर माह तक पूरा हो जायेगा”।
- शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, “समाजवादी सरकार गोमती नदी को विश्वस्तरीय बना रही है”।
- उन्होंने ये भी बताया कि, सपा सरकार गोमती नदी में बोट भी चलाएगी।
- उन्होंने कहा कि, “गोमती नदी में बोट चलने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा”।
- यह बोट कुड़ियाघाट से लामर्ट तक चलायी जाएगी।
- उन्होंने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि, “यूपी के लिए केंद्र सरकार संवेदनशील नहीं, सिर्फ सियासत कर रही है”।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार