[nextpage title=”shivpal singh yadav new party name” ]

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान सपा से अलग होकर नई पार्टी बनाने की बात कही थी। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव की ‘नई पार्टी’ के नाम के संकेत मिले हैं।

अगले पेज पर जानें शिवपाल सिंह यादव की ‘नई पार्टी’ का नाम:

[/nextpage]

[nextpage title=”shivpal singh yadav new party name2″ ]

‘मुलायम के लोग’:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में फूट की शुरुआत समाजवादी परिवार में मचे घमासान के बाद ही पड़ गयी थी।
  • जिसके बाद पारिवारिक कलह से आहत शिवपाल सिंह यादव ने सपा से अलग होकर नई पार्टी का बनाने की घोषणा की थी।
  • जिसके बाद से शिवपाल सिंह यादव की नई पार्टी के नाम को लेकर कई प्रकार के कयास लगने शुरू हो गए थे।
  • वहीँ अगर शिवपाल सिंह यादव नई पार्टी बनाते हैं तो उनकी पार्टी का नाम ‘मुलायम के लोग’ हो सकता है।
  • साथ ही इसी से मिलता-जुलता नाम रखे जाने की भी सम्भावना है।

इटावा में खोला गया था दफ्तर:

  • सपा नेता शिवपाल सिंह यादव अपनी नई पार्टी का नाम ‘मुलायम के लोग’ या इससे मिलता-जुलता रख सकते हैं।
  • गौरतलब है कि, समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के दौरान शिवपाल समर्थकों ने एक कार्यालय खोला था।
  • इस कार्यालय का नाम ‘मुलायम के लोग’ रखा गया था।
  • ज्ञात हो कि, इस कार्यालय का उद्घाटन शिवपाल सिंह के हाथों ही किया गया था।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें