उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ओवरलोडिंग की समस्या पर गंभीर होते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों की जमकर क्लास ली।

ओवरलोड वाहनों को सड़क पर न चलने दिया जाये:

  • यूपी के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अधिकारियों की लापरवाही पर स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि, ओवरलोड वाहनों को सड़क पर न चलने दिया जाये।
  • शिवपाल सिंह यादव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, ओवरलोडिंग रोकने के लिए जिला स्तर पर एक टीम गठित की जाये।
  • शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारी एक संयुक्त टीम बनाकर प्रत्येक महीने एक अभियान ओवर लोडिंग को रोकें।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, जो वाहन नियम का उल्लंघन करे उसे तुरंत सीज किया जाये।
  • गौरतलब है कि, शिवपाल सिंह यादव विनियमन के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे थे।
  • कैबिनेट मंत्री ने कहा कि, ओवरलोडिंग एक गंभीर समस्या है, जिसे रोकना सभी की जिम्मेदारी है।
  • गौर करने वाली बात यह है कि, ओवरलोडिंग के कारण सड़के जल्दी क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, जिससे निर्धारित समय से पहले ही उनके निर्माण और मेंटिनेंस पर खर्च का दबाव बजट पर आ जाता है।
  • शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, ओवरलोडिंग वाहनों को रोकने के लिए पत्थर, ग्रिट, मोरंग, बालू आदि के खदानों, महत्वपूर्ण, प्रदेश की सीमा से लगने वाले महत्वपूर्ण मार्गों एवं महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मार्गों पर टोल प्लाजा के निकट ‘वेट इन मोशन’ का साइनबोर्ड तत्काल लगा दिया जाए।

बैठक में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, परिवहन मंत्री यासर शाह, राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, मुख्य सचिव प्रवीन कुमार, प्रमुख सचिव (लोक निर्माण विभाग) आराधना शुक्ला, प्रमुख सचिव (परिवहन) कुंवर अरविंद सिंह देव, परिवहन आयुक्त के. रविंद्र नायक, सचिव (लोक निर्माण) अनुराग यादव, प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष सलेक चंद्र उपस्थित थे।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें