उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जसवंतनगर से मौजूदा विधायक शिवपाल सिंह यादव सोमवार 22 मई को आगरा जिले के दौरे पर थे, जिस दौरान सपा नेता आगरा जिले के नगरिया गाँव पहुंचे थे।

सड़क हादसे में मृतकों और घायलों के परिजनों से मुलाकात:

  • सपा नेता शिवपाल सिंह यादव सोमवार को आगरा जिले के दौरे पर थे।
  • अपने दौरे के तहत शिवपाल सिंह यादव आगरा जिले के नगरिया गाँव पहुंचे।
  • जहाँ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने सड़क हादसे में घायल और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।
  • साथ ही सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के बयान:

  • सपा नेता शिवपाल सिंह यादव सोमवार को आगरा जिले के दौरे पर गए थे।
  • जिस दौरान उन्होंने सड़क हादसे में घायल और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।
  • आगरा में शिवपाल सिंह यादव मीडिया से मुखातिब हुए और ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर अपनी राय रखी।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, मैं पीड़ित महिलाओं के साथ हूँ।
  • उन्होंने इसी में आगे जोड़ा कि, महिलाओं पर कोई अत्याचार और उत्पीड़न न हो।

राम मंदिर पर बोले शिवपाल सिंह यादव:

  • शिवपाल सिंह यादव ने आगे राम मंदिर मुद्दे पर अपनी राय मीडिया को बताई।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, कोर्ट जो फैसला करेगा सभी को मंजूर होगा।
  • साथ ही उन्होंने मामले में विवाद पैदा न होने की बात कही।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, राम मंदिर मामले को बातचीत से हल किया जाये।

नई पार्टी:

  • शिवपाल सिंह यादव ने आगे नई पार्टी के सवाल का जवाब दिया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, मैं अभी सिर्फ समाजवादी हूँ।
  • आगे शिवपाल सिंह यादव ने लॉ एंड आर्डर पर बात की।
  • जिसके तहत उन्होंने कहा कि, प्रदेश में लॉ एंड आर्डर ध्वस्त हुआ है।
  • साथ ही उन्होंने 6 महीने सरकार पर कुछ भी बोलने से मना किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें