24 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के घमासान के बाद मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पहुंचे हैं।
शिवपाल समर्थक भी पहुंचे कार्यालय:
- 24 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के घमासान के बाद मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पार्टी ऑफिस पहुंचे।
- शिवपाल समेत उनके समर्थक नेता भी पार्टी ऑफिस पहुंच चुके हैं।
- जिनमें कैबिनेट से बर्खास्त नेता भी शामिल हैं।
- कैबिनेट से बर्खास्त मंत्रियों में गायत्री प्रजापति और ओम प्रकाश पार्टी ऑफिस पहुँचे हैं।
पार्टी में सब ठीक है-शिवपाल:
- मंगलवार को पार्टी ऑफिस पहुंचे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मीडिया से मुखातिब हुए।
- जिसमें उन्होंने पार्टी का वही पुराना राग अपनाते हुए कहा कि, पार्टी में सब कुछ ठीक है।
- शिवपाल सिंह ने आगे कहा कि, परिवार में सब कुछ ठीक है।
- प्रदेश अध्यक्ष ने आगे ये कहा कि, जो भी नेताजी का आदेश होगा मानेंगे।
- गौरतलब है कि, परिवार का झगड़ा सड़कों पर उतर आया है, लेकिन सपा नेता अभी भी ‘सब कुछ ठीक है’ होने का दावा कर रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार