प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर शिवपाल यादव ने बुधवार को उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान साक्षी महाराज के बारे में जमकर बयानबाजी की। उन्होंने साक्षी महाराज के पिछले बयानों की निंदा करते हुए कहा कि आजकल साधु संत शुर्खियों में रहने के लिए कुछ भी बोलते रहते हैं।

Shivpal Singh Yadav

शिवपाल यादव का बयान:

  • कैबिनेट मिनिस्टर शिवपाल यादव ने कहा कि साधु संतों को सोच-समझ कर बोलना चाहिए क्योंकि उनसे लोगों की आस्था जुड़ी होती है।
  • लेकिन इनकी सोच इतनी घटिया है कि ये लोग शुर्खियाँ बटोरने के लिए कुछ भी बोलते रहते हैं।
  • जनता अब भाजपा का सच जान चुकी है।
  • भाजपा सांप्रदायिकता फैलाकर लोगों को गुमराह कर रही है।
  • भाजपा का उद्देश्य सांप्रदायिकता फैलाकर वोट बटोरना है।
  • सपा सरकार ने पिछले तीन सालों में जितना विकास कार्य कराया है, उतना विकास पिछले 30-40 साल में किसी भी प्रदेश सरकार ने नहीं किया।
  • आगामी प्रदेश विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी 300 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

sakshi maharaj

साक्षी महाराज ने कहा था:

  • 16 अप्रैल को साक्षी महाराज ने कहा था कि इस्लाम में औरतों को पैरों की जूती समझा जाता है।
  • इस्लाम में भी महिलाओं को भी मस्जिद जाने का हक मिलना चाहिए।
  • इस्लाम के इस मामले में कोर्ट को दखल देना चाहिए।
  • देश फतवे से नहीं चलता, संविधान से चलता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें