Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कई नेता प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) में शामिल

Many Leaders Join Pragatisheel Samajwadi Party (Lohia) in Lucknow

Many Leaders Join Pragatisheel Samajwadi Party (Lohia) in Lucknow

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से लगातार लोग जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में प्रसपा लोहिया पार्टी मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान मुस्लिम बुद्धिजीवी, समाजसेवी व धार्मिक, राजनीतिक नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को जॉइन किया। प्रसपा लोहिया के 6 लालबहादुर शास्त्री मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय का आयोजन बैठक के बाद शिवपाल ने प्रेस वार्ता के जरिये पत्रकारों को सम्बोधित किया। इस दौरान तमाम पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर रणनीति बनाई।

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2019 और 2022 का जो हमारा लक्ष्य है उससे दूसरे दलों को अभी से चिंता हो गई है। पहले वो समझ रहे थे प्रसपा 4 से 5 सीट जीतेगी। लेकिन दो दिन पहले हमारी बात हुई तो कह रहे है प्रसपा 15 सीट जितने वाली है। अभी ढाई महीने हुए है और चुनाव में समय है जिस तरह पार्टी मेहनत कर रही है हम हर माह 5 सीटे बढ़ाएंगे। हम 25 से 30 सीट जीतेंगे। यदि हम इतनी सीटे जीतेंगे तो प्रसपा इस प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी होगी। शिवपाल ने कहा हम समाजवादी पार्टी से हटना नहीं चाहते थे हम चाहते थे एक रहें। शिवपाल ने सपा बसपा के गठबंधन पर भी निशाना साधा।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]इन मुस्लिम बुद्धिजीवी, समाजसेवी व धार्मिक, राजनीतिक नेताओं ने जॉइन की पार्टी [/penci_blockquote]
1. पूर्व राज्यसभा सांसद व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अदीब साहब।
2. ऑल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल के महासचिव हाजी मोहम्मद सलीस साहब (समर्थन)।
3. हज कमेटी ऑफ़ इंडिया के पूर्व सदस्य और मरहूम सैय्यद मुख़्तार अशरफ, सज्जादा नशीन दरगाह किछौंछा शरीफ, अम्बेडकर नगर, के पौत्र सैय्यद मक़सूद अशरफ ‘अरशद मियां’ साहब (आल इंडिया उलमा एंड मशायाख बोर्ड और वर्ल्ड सूफी फोरम के चेयरमैन मौलाना सैय्यद मोहम्मद अशरफ साहब किछौछवी के चचेरे भाई हैं।)
4. अशगर खान साहब, अधिवक्ता।
5. राष्ट्रवादी समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जियाउल इस्लाम साहब।
6. जावेद उमर फारूकी साहब, सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व एडमिनिस्ट्रेटर, बहराइच दरगाह शरीफ जावेद अहमद फारूकी साहब।
7. नफीस अख्तर खान साहब, खादिम आस्ताना, दरगाह किछौंछा शरीफ, अम्बेडकर नगर।
8. शहंशाह, खादिम आस्ताना, दरगाह किछौंछा शरीफ, अम्बेडकर नगर।
9. हसरत मोहानी एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हाजी अख्तर कमाल साहब।
10. मुस्लिम लीग उत्तर प्रदेश से हाजी इश्तियाक अहमद निजामी साहब।
11. अंसार यूथ फेडरेशन के प्रमुख श्री मुफरान अहमद चाँद साहब।
12. इमरान अहमद साहब।
13. मंसूर यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक मंसूरी साहब।
14- सैय्यद हम्मान अशरफ।
15- फैजुल हसन, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय।
16- इंद्रमणि उर्फ पप्पू यादव।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री की हत्या के इरादे से लूटे थे पुलिस के हथियार

Sudhir Kumar
6 years ago

सुल्तानपुर में सी एम योगी का कल होने जा रहा है आगमन

UP ORG Desk
6 years ago

आरटीओ ऑफिस पर दलालों का कब्जा, बाबुओं की मिलीभगत से कराते हैं काम, जनता से वसूलतें हैं मोटी रकम, आलाधिकारियों को नहीं भनक, सभी ऑफिसों में एक या दो फर्जी कर्मचारी करते हैं काम।

Ashutosh Srivastava
6 years ago
Exit mobile version