[nextpage title=”shivpal singh yadav statement” ]

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव सोमवार 22 मई को आगरा जिले के दौरे पर थे, जहाँ सपा नेता सड़क हादसे में घायल और मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे। जिस दौरान सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर ‘बड़ा बयान’ दिया है।

‘ट्रिपल तलाक’ के मुद्दे पर शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान:

[/nextpage]

[nextpage title=”shivpal singh yadav statement2″ ]

  • सपा नेता शिवपाल सिंह यादव सोमवार को आगरा जिले के दौरे पर गए थे।
  • जिस दौरान उन्होंने सड़क हादसे में घायल और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।
  • आगरा में शिवपाल सिंह यादव मीडिया से मुखातिब हुए और ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर अपनी राय रखी।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, मैं पीड़ित महिलाओं के साथ हूँ।
  • उन्होंने इसी में आगे जोड़ा कि, महिलाओं पर कोई अत्याचार और उत्पीड़न न हो।

राम मंदिर पर बोले शिवपाल सिंह यादव:

  • शिवपाल सिंह यादव ने आगे राम मंदिर मुद्दे पर अपनी राय मीडिया को बताई।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, कोर्ट जो फैसला करेगा सभी को मंजूर होगा।
  • साथ ही उन्होंने मामले में विवाद पैदा न होने की बात कही।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, राम मंदिर मामले को बातचीत से हल किया जाये।

नई पार्टी:

  • शिवपाल सिंह यादव ने आगे नई पार्टी के सवाल का जवाब दिया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, मैं अभी सिर्फ समाजवादी हूँ।
  • आगे शिवपाल सिंह यादव ने लॉ एंड आर्डर पर बात की।
  • जिसके तहत उन्होंने कहा कि, प्रदेश में लॉ एंड आर्डर ध्वस्त हुआ है।
  • साथ ही उन्होंने 6 महीने सरकार पर कुछ भी बोलने से मना किया।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें