उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले जो घमासान शुरू हुआ था, वो चुनाव बाद भी बदस्तूर जारी है। समाजवादी पार्टी में बयानों का दौर अभी भी जारी है। समाजवादी पार्टी में मौजूदा समय में शिवपाल सिंह यादव और प्रो० रामगोपाल यादव के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी क्रम में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव(shivpal singh yadav) ने शुक्रवार को रामगोपाल यादव पर एक बार फिर से हमला किया है।

चुगलखोर और चापलूस हैं रामगोपाल (shivpal singh yadav):

  • समाजवादी पार्टी में यूपी चुनाव से पहले शुरू हुआ विवाद एक बार फिर से उभरना शुरू हो चुका है।
  • जिसके बाद सपा में एक बार फिर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है।
  • इसी क्रम में शुक्रवार को शिवपाल सिंह यादव(shivpal singh yadav) ने प्रो० रामगोपाल यादव पर हमला बोला।
  • गौरतलब है कि, इससे पहले गुरुवार को रामगोपाल यादव ने शिवपाल सिंह पर हमला बोला था।
  • सपा नेता शिवपाल सिंह ने कहा कि, रामगोपाल यादव चुगलखोर और चापलूस हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हवा में कौन है ये सभी जानते हैं।

300 सीटों की घोषणा रामगोपाल ने की थी:

  • सपा नेता ने आगे कहा कि, रामगोपाल यादव ने 300 सीटों की घोषणा की थी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, पार्टी चुगलखोरों और चापलूसों की वजह से पार्टी कमजोर हुई है।
  • शिवपाल सिंह यादव(shivpal singh yadav) ने ये भी कहा कि, चुगलखोरों-चापलूसों को सबक सिखायेंगे।

ये भी पढ़ें: एलएमआरसी को प्राप्त हुआ लखनऊ मेट्रो ट्रेन का चौथा सेट!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें