Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

स्वरचित दुख भरी कविता में झलका प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का दुख

Shivpal Singh Yadav's Grief glance

स्वरचित दुख भरी कविता में झलका प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का दुख

इटावा। किसानो के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित समारोह में  प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंगहा यादव ने स्वरचित एक कविता पढी “कैसे पढ़ा कैसे चला क्या क्या किया कैसे किया यह सबको पता है। किसी से क्या कहूं मैं होकर बड़ा शहर में चला और ऐसे ढाला वैसे ढला दौर था काला घना है मैं तब भी न डरा धूप में बरसात में काली अंधेरी रात में संग-संग चला दुश्मन से लड़ा हूं। आज भी संग उनके खड़ा अब और क्या करूं मैं वो मंजर याद है कुचला भी गया रौंदा भी गया क्या अपराध था यही अपराध था कि मैं उनके साथ खड़ा और क्या क्या सहू मैं क्या चुप रहूं।

देश के अर्थशास्त्री थे चौधरी चरण सिंह: शिवपाल यादव

प्रगतिवादी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के अर्थशास्त्री थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई के लिए संघर्ष भी किया जेल भी गए। उन्हें कई बार फरार भी होना पड़ा। उन्होंने विधानसभा में मंत्री, मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के रूप में किसानों का सदैव ख्याल रखा इसीलिए वे किसान नेता के रूप में हमेशा याद किए जाते हैं। यादव ने कहा कि हमें चौधरी साहब के आदर्शों पर चलना चाहिए।

इस समय व्याप्त है देश और प्रदेश में सबसे ज्यादा बेईमानी व नौकरशाह: शिवपाल यादव

उन्होंने कहा कि उनकी विरासत को नेता जी (मुलायम) ने भी बहुत बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि किसानों को समर्थन मूल्य सरकार निश्चित करती उतना भी नहीं मिल पाता है।  इस मौके पर प्रसपा की सदस्यता ग्रहण कर रही देश की नामचीन कवियत्री अनामिका अंबर जैन ने मेरठ से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। जिस पर यादव ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए साफ किया कि वे उन्हें चुनाव भी लड़ाएंगे और पार्टी में पद भी प्रदान करेंगे।

 

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

डिंपल यादव के कन्नौज में महिलाओं ने किया मुख्यमंत्री काफिले का घेराव!

Divyang Dixit
8 years ago

उत्तराखंड में ‘हाथी’ ने थामा ‘हाथ’! यूपी चुनाव में बदल सकते हैं चुनावी समीकरण

Kamal Tiwari
8 years ago

वीडियो: बलात्कार के बाद किशोरी की हत्या, परिवार ने कर डाला ये काम

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version