उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के नतीजों का आना शुरू हो गया है। अभी तक मुरादाबाद, अयोध्या, मथुरा सहित कई नगर निगमों से बीजेपी के उम्मीदवार जीत गये हैं। मगर समाजवादी पार्टी के गढ़ शिवपाल यादव इटावा में दिख रही तस्वीर काफी हैरान कर देने वाली है।

शिवपाल यादव समर्थित प्रत्याशी ने दर्ज की जीत :

  • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के नतीजों का आना शुरू हो गया है।
  • विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा दिखाई दे रहा है।
  • इस चुनाव में समाजवादी पार्टी को काफी ज्यादा नुकसान हो गया है।
  • नगर निगम के मेयर पद की एक भी सीट पर समाजवादी पार्टी आगे नहीं बढ़ पायी है।
  • समाजवादी पार्टी के गढ़ इटावा के जसवंतनगर में पार्टी को बड़ा झटका लग चुका है।
  • यहाँ से जसवंतनगर नगर पालिका से निर्दलीय प्रत्याशी सुनील जौली ने जीत दर्ज की है।
  • उन्होंने सपा के प्रत्याशी को 553 वोटों से करारी मात दी है।
  • निर्दलीय सुनील जौली के लिए खुद सपा नेता शिवपाल यादव ने प्रचार किया था।
  • सपा नेता शिवपाल यादव खुद इसी विधानसभा से विधायक भी हैं।
  • इसी दौरान समाजवादी पार्टी में चल रहा गृहयुद्ध फिर से सामने आ गया था।
  • वहीं इटावा की एक अन्य सीट भरथना पर सपा के हाकिम सिंह ने जीत दर्ज की है।
  • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के नतीजे समाजवादी पार्टी के लिए काफ़ी हैरान कर देने वाले हैं
  • सपा चुनाव की शुरुआत से सभी सीटें जीतने का दावा कर रही थी
  • मगर निकाय चुनाव के नतीजों ने सपा को फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें