Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अखिलेश की डिनर पार्टी में शिवपाल यादव होंगे शामिल

akhilesh dinner party

akhilesh dinner party

फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनावों से समाजवादी पार्टी में नया जोश आ गया है। 2019 के पहले सपा के लिए ये दोनों जीत संजीवनी बन गयी हैं। अब समाजवादी पार्टी ने 23 मार्च को होने वाले राज्य सभा चुनावों की तैयारी करना शुरू कर दिया है। इसके लिए सपा ने अपने सभी विधायकों, पूर्व विधायकों और निर्दलीय विधायकों के लिए लखनऊ के होटल ताज में एक डिनर आयोजित किया है। इस डिनर में सपा के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव को भी बुलाया गया है। आखिरकार शिवपाल ने इस डिनर में जाने पर फैसला कर लिया है।

लखनऊ में होगा डिनर :

फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर मिली जीत के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के होटल ताज में डिनर का आयोजन किया है। इस डिनर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, रामगोपाल यादव सहित सभी विधायक मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कई निर्दलीय विधायकों को भी सपा संरक्षक ने इस डिनर पार्टी में बुलवाया है। इसके अलावा कई पूर्व मंत्रियों को भी इस डिनर में न्यौता दिया गया है। शिवपाल यादव और अखिलेश यादव होली के बाद एक बार फिर से एक दूसरे के सामने आने वाले हैं। अब शिवपाल ने इस डिनर में शामिल होने पर फैसला कर लिया है।

 

ये भी पढ़ें: यूपी अब उत्तम प्रदेश होने जा रहा है-CM योगी आदित्यनाथ

अखिलेश ने किया शिवपाल को फोन :

राज्य सभा चुनावों में सपा विधायकों को एकजुट रखना पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए काफी बड़ी चुनौती है। इसके लिए अखिलेश यादव ने पार्टी विधायकों के साथ बैठक की। इसके अलावा शाम को लखनऊ के होटल ताज में सपा विधायकों के लिए डिनर आयोजित किया गया है जिसमें कई अहम बातें होंगी। इस डिनर में आने के लिए अखिलेश यादव ने खुद चाचा शिवपाल को फोन किया है। अखिलेश से बात करने के बाद शिवपाल यादव ने सपा के डिनर में जाने का फैसला लिया है। आज अखिलेश-शिवपाल और मुलायम की तिकड़ी फिर से एकसाथ दिखाई देगी।

 

ये भी पढ़ें: अखिलेश ने बुलाई सपा विधायकों की बैठक, राज्य सभा चुनाव पर हुई चर्चा

Related posts

जौनपुर- जनपद के बक्सा थाना क्षेत्र के पास आज तड़के सुबह दो कारों की हुई जबरदस्त भिंड़त

UP ORG Desk
6 years ago

ज्वैलर्स से बदमाशों ने ज्वैलरी भरा बैग लूटा।

Desk
3 years ago

राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, सपा प्रमुख ने किया संबोधन!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version