Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

शिवपाल ने किया सेक्युलर मोर्चा के मंडल प्रभारियों के नाम का ऐलान

समाजवादी पार्टी से अलग होकर सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने अपने कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शिवपाल यादव लगातार अपने मोर्चे के संगठन का विस्तार कर रहे हैं और नेताओं को जिम्मेदारियां दे रहे हैं। शिवपाल यादव ने जहाँ पहले समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के प्रवक्ताओं को नियुक्त किया था जिसमें सपा के कई बड़े नेता भी शामिल थे। इसी क्रम अब शिवपाल यादव ने सेक्युलर मोर्चा के उत्तर प्रदेश में मंडल प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी है।

शिवपाल ने बनाये मंडल प्रभारी :

सेक्युलर मोर्चा के मंडल प्रभारियों का शिवपाल यादव ने ऐलान कर दिया है। इसमें आगरा मंडल में देवेंद्र गुप्ता, आजमगढ़ में राम दर्शन यादव, इलाहाबाद में प्रकाश राय, कानपुर में रघुराज सिंह शाक्य, गोरखपुर में एमपी यादव, फैजाबाद में प्रेम प्रकाश वर्मा, अलीगढ़ में रक्षपाल सिंह प्रभारी बनाये गए हैं।

इसके अलावा झांसी में विष्णुपाल सिंह, वाराणसी में देवेंद्र सिंह, लखनऊ में राम सिंह यादव, बस्ती में बाबू राम निषाद, बरेली में फरहत मियाँ, मिर्जापुर में जय सिंह और मेरठ में डा. त्यागी प्रभारी बनाये गए हैं।

प्रवक्ता भी हो चुके हैं घोषित :

शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का मीडिया में पक्ष रखने के लिए प्रवक्ता बनाये हैं। इसमें समाजवादी सरकार के दो पूर्व मंत्रियों शारदा प्रताप शुक्ला व शादाब फातिमा का नाम भी शामिल है। शिवपाल ने प्रवक्ताओं की सूची जारी करते हुए कहा है कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने मीडिया व इलेक्ट्रानिक मीडिया में पक्ष रखने के लिए अधिकृत सूची जारी कर दी है। उन्होंने शारदा प्रताप शुक्ला, सैयद शादाब फातिमा, दीपक मिश्र, नवाब अली अकबर, सुधीर सिंह, प्रो. दिलीप यादव, अभिषेक सिंह आशू, मोहम्मद फरहत रईस खान तथा अरविंद यादव को प्रवक्ता बनाया है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

करवाचौथ 2017: पुलिस की अनोखी पहल, पतियों को हेलमेट पहनाने की अपील

Sudhir Kumar
7 years ago

क्या कहता है बाराबंकी का प्रमुख जातीय समीकरण, पढ़ें एक नजर में पूरी रिपोर्ट

Desk
5 years ago

हरदोई- पिहानी में बन्द गाड़ी में मिले शव जेई व ड्राइवर के निकले

Desk
3 years ago
Exit mobile version