Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगा शिवपाल यादव का सेक्युलर मोर्चा

शिवपाल यादव ने कहा देश में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

शिवपाल यादव ने कहा देश में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में लगी समाजवादी पार्टी की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी से अलग समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का निर्माण किया है। इसके तहत उन्होंने राष्ट्रीय एकता सम्मलेन का आयोजन मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में किया जहाँ पर उनके कई समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे थे। जनसभा के बाद मीडिया से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को बड़ा झटका दिया है।

सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा सेक्युलर मोर्चा :

पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंचे पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में उपेक्षित और सामान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ मिलकर वे लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। शिवपाल यादव के इस बयान के बाद से चर्चाएँ हैं कि उन्होंने सपा से अलग होने का अब पूरी तरह मन बना लिया है। मीडिया से बात करते हुए शिवपाल ने कहा कि उन्होंने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन राष्ट्रीय एकता के लिए किया है। समाजवादी पार्टी के उपेक्षित, अपमानित और जो लोग हाशिए पर हैं, उन्हें एकजुट करके आगे की लड़ाई लड़ेंगे।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनावों के पहले बड़ा ऐलान किया है[/penci_blockquote]

सपा के लिए है बड़ा झटका :

उत्तर प्रदेश में शिवपाल यादव के सपा के अलग होने और समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के ऐलान किया था। शिवपाल यादव का कहना था कि समाजवादी पार्टी में उपेक्षित और अपमानित लोगों को इस मोर्चे में हम जोड़ेंगे। शिवपाल यादव का कहना था कि पार्टी में नेताजी का सम्मान न होने से मैं काफी आहत हूँ। उन्होंने अपना दुःख बयां करते हुए कहा कि मुझे भी पार्टी में किसी भी मीटिंग में नहीं बुलाया जाता। इस मोर्चे से वे ऐसे सभी लोगों को जोड़ेंगे जिनका अपमान हो रहा है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रीय दलों को भी जोड़ने की बात कही।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Inline Related Posts” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

सोनभद्र-तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

kumar Rahul
7 years ago

पीछे से किया गया था संस्कृति के सिर पर वार, पुलिस ने किया घटना का रिक्रिएशन

Shivani Awasthi
6 years ago

रेल ट्रैक को पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में

Short News
6 years ago
Exit mobile version