समाजवादी पार्टी में चल रही रार थमने का नाम नहीं ले रही है। आये दिन समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल यादव अपने बयानों से सार्वजनिक मंच से दिल का दर्द बयान करते हुए दिखाई दे जाते हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जहाँ 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं। ऐसे में शिवपाल यादव का सार्वजनिक मंच से ऐसे बयान देना सपा को किसी न किसी तरह कमजोर अवश्य कर रहा है। इस बीच शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है जो किसी को भी हैरान कर देगा।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

नरेश अग्रवाल को बताया कलंक :

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल यादव अब सीधे तौर पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमले नहीं कर रहे हैं। वे अब उनके करीबीयों पर बयान देकर सपा अध्यक्ष पर दबाव बना रहे हैं। बीते दिन एक निजी कार्यक्रम के लिए पहुंचे शिवपाल यादव ने सपा महासचिव नरेश अग्रवाल पर बयान दिया। शिवपाल ने कहा कि सपा में नरेश अग्रवाल जैसे नेता पार्टी के लिए कलंक समान हैं। शिवपाल ने कहा कि नरेश अग्रवाल समाजवादी पार्टी की कब्र खोदने का काम कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष को ऐसे लोगों को तुरंत पार्टी से बाहर कर देना चाहिए। इन जैसे लोग सपा को सिर्फ नुकसान दे सकते हैं और कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि जिस सपा को नेताजी ने बुलंदियों तक पहुंचाया था। उसी में कुछ ऐसे लोग हैं जो पार्टी का नाश करने पर तुले हुए हैं।

समाजवादियों का होगा आने वाला समय :

शिवपाल यादव एक सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए पहुंचे हुए थे जहाँ पर मंच से बोलते हुए उन्होंने योगी सरकार पर हमला किया। शिवपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब अराजकता का माहौल बन गया है। धर्म को लेकर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। इस सरकार से गरीब, किसान, मजदूर सभी लोग परेशान हैं। प्रदेश के किसान को अपनी फसल का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने मंच से ऐलान किया कि अब आने वाला समय समाजवादियों का होगा। उन्होंने कहा कि आलू का उचित मूल्य न मिलने पर किसान आत्महत्या करने पर विवश हो गया है। प्रदेश के थाने में पीड़ितों की नहीं सुनी जा रही है।

 

ये भी पढ़ें : एसडीएम ने दिया दिव्यांग शिक्षामित्र को धक्का, शिक्षकों ने किया परीक्षा बहिष्कार

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें