उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रविवार को बदायूं पहुंचे थे, सपा प्रदेश अध्यक्ष एक निजी कार्यक्रम के तहत बदायूं पहुंचे थे। शिवपाल सिंह यादव इस दौरान मीडिया से मुखातिब हुए।

अमनमणि के टिकट पर विचार होगा:

  • सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रविवार को बदायूं पहुंचे थे।
  • शिवपाल सिंह यादव एक निजी कार्यक्रम के तहत बदायूं पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
  • मीडिया से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव ने नोटबंदी से लेकर सपा प्रत्याशी अमनमणि त्रिपाठी पर भी चर्चा की।
  • अमनमणि के सवाल पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, पार्टी उनके टिकट पर दोबारा विचार करेगी।
  • गौरतलब है कि, सपा प्रदेश अध्यक्ष शुरू से कहते आ रहे हैं कि, उनकी पार्टी किसी अपराधी छवि वाले को टिकट नहीं देगी।
  • जिसके तहत प्रदेश अध्यक्ष ने कौमी एकता दल का विलय सपा में कराया था।
  • लेकिन आपराधिक छवि वाले नेता मुख़्तार अंसारी को पार्टी में शामिल नहीं किया गया था।

नोटबंदी का विरोध:

  • रविवार को एक निजी कार्यक्रम में बदायूं पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, उनकी पार्टी नोटबंदी का विरोध करती है।
  • साथ ही 28 नवम्बर को भारत बंद पर उन्होंने कहा कि, वो नोटबंदी के विरोध का समर्थन करते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें