यूपी के कानपुर व आस-पास के जिलों में जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। जहरीली शराब से रविवार को एक और शख्स की मौत हो गई थी। इस तरह अब मरने वालों की कुल संख्या 18 पहुंच गई है। इसके अलावा तीन मरीजों का हैलट में इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही सपा के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव भी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने इस मामले की पूरी जानकारी के समर्थकों को लखनऊ बुलाया और उनके साथ बैठक की।

शिवपाल यादव ने की बैठक :

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में जहरीली शराब पीने से कई लोगो की मौत की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने संगठन ‘शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन’ के प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लखनऊ बुलाकर इस पूरे मामले की उनसे जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा भी दिया। शिवपाल यादव ने कहा कि उच्च अधिकारियों से बात करके सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की जायेगी। शिवपाल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ हैं। शिवपाल ने पीड़ित परिवारों को पत्र भेजकर ईश्वर से दिवगंत आत्माओं की शांति मिलने की कामना की।

 

ये भी पढ़ें: मुलायम-अखिलेश के बाद एनडी तिवारी ने माँगा बंगला खाली करने के लिए समय

 

पुलिस ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन :

शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष समेत करीब दो दर्जन पदाधिकारी पीड़ित परिवारों से सचेंडी थानाक्षेत्र के गांव दुल, भूल, हेतपुर और सुरार जाकर मिले। इन परिवारों को शिवपाल यादव द्वारा भेजा गया पत्र सौंपा गया। साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करवाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पीड़ित परिवारों ने जांच में हेरफेर होने की आशंका जताई। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष ने जाँच अधिकारी सीओ स्वरूपनगर इस मामले पर फोन से बात की तो सीओ ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

 

ये भी पढ़ें: आगरा: समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की नवगठित कार्यकारिणी घोषित

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें