Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

शिवपाल ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा, ‘बुजुर्गों का अपमान करने वालों का होगा सर्वनाश’

shivpal yadav

shivpal yadav

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव ने सेक्युलर मोर्चा बनाकर अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ा दी है। शिवपाल यादव का ये सेक्युलर मोर्चा प्रदेश के सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इसके अलावा शिवपाल यादव खुद भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने मोर्चे के नेताओं के साथ रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इस बीच इटावा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव पर कसा तंज :

पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में एक कार्यक्रम में पहुंचे जहाँ उन्होंने समाजवादी पार्टी में अपमानित और उपेक्षित नेता और कार्यकर्ता से उनके मोर्चे में शामिल होने को कहा। इसके अला उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जैसे रावण और कंस जैसों के अन्याय और आतंक का सर्वनाश हुआ, वैसे ही बुजुर्गों का अपमान करने वालों का सर्वनाश होगा।

शिवपाल यादव ने कहा कि समान विचारधारा वाले दलों और कार्यकर्ताओं का मोर्चे में स्वागत है। शिवपाल अपने विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे जिसमें सैंकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे।

जल्द घोषित किये जायेंगे पदाधिकारी :

शिवपाल ने कहा कि शीघ्र ही मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यसमिति, प्रादेशिक कार्यकारिणी और जिला स्तर की कार्यकारणियों का गठन कर घोषणा की जायेगी जिससे आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सभी सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किये जा सकें। इसके बाद उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्षों से समाजवादी के किसी कार्यक्रम या मीटिंग में अखिलेश यादव ने उन्हें नहीं बुलाया।

हर स्तर पर सिर्फ उपेक्षा और अपमान हो रहा था। समाजवादी पार्टी में बुजुगों का सम्मान नहीं रहा है। संघर्ष के नाम पर सपा में कोई आंदोलन नहीं होता है। हमारा सेक्युलर मोर्चा जनता के प्रति जुर्म-ज्यादती के खिलाफ शीघ्र ही प्रदर्शनों की शुरुआत करेगा।

Related posts

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के सख्त निर्देश, 7 DIOS सस्पेंड

kumar Rahul
7 years ago

चित्रकूट: नदी में डूबकर 3 बच्चों की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिले DM

Shivani Awasthi
6 years ago

समाजवादी पार्टी की यूथ विंग की बैठक आज, सीएम करेंगे अध्यक्षता!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version