[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 अक्टूबर को आगरा में होने जा रहा है। इस अधिवेशन के पहले सपा में सुलह की कोशिशें तेज हो गयी हैं। इस बीच अखिलेश यादव को सपा नेता शिवपाल यादव ने लंबे विवाद के बाद आज फोन किया।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

शिवपाल ने की अखिलेश से बात :

  • अखिलेश ने विशेष अधिवेशन में मुलायम से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद ले लिया था।
  • साथ ही शिवपाल यादव को सपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया था।
  • इसके बाद से सपा में अखिलेश और मुलायम-शिवपाल दो गुट बन गए थे।
  • मगर अब समाजवादी पार्टी में सुलह होती हुई दिखाई दे रही है।
  • मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद मिलने के बाद अखिलेश उनसे मिलने पहुंचे थे।
  • इस दौरान अखिलेश ने मुलायम को राष्ट्रीय अधिवेशन में आने का निमंत्रण दिया था।
  • खबर है कि इस निमंत्रण को मुलायम सिंह यादव ने स्वीकार कर लिया था।

ये भी पढ़ें, आज अखिलेश और शिवपाल में हो सकती है सुलह

  • अब सपा के दोनों गुटों में सुलह कराने की कोशिश मुलायम सिंह स्वयं कर रहे हैं।
  • सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव निकल चुके हैं।
  • अखिलेश के आगरा रवाना होने के पहले शिवपाल यादव ने उन्हें फोन किया था।
  • यूपी चुनाव से शुरू विवाद के बाद आज शिवपाल ने अखिलेश को फोन किया।
  • फोन पर शिवपाल ने अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जानें की अग्रिम बधाई दी है।
  • इसके बाद सपा नेता शिवपाल यादव लखनऊ में मुलायम से मिलने पहुंचे।
  • सूत्रों से खबर है कि वे मुलायम को राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए मनाएंगे।

ये भी पढ़ें, नारद राय के बाद एक और बसपा नेता ने छोड़ी पार्टी

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें