उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) पांच नवंबर को अपना रजत जयंती समारोह मनाने जा रही है। जिसकी कमान सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अपने हाथों में ले ली है। मंगलवार को उन्होंने रजत जयंती समारोह की तैयारियों के सिलसिले में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की। बैठक में शिवपाल ने आयोजन की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया।
- रजत जयंती समारोह की तैयारियों के लिए मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को संयोजक बनाया गया था।
- लेकिन इसके बाद शिवपाल ने रजत जयंती समारोह की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली थी।
- इसी क्रम में शिवपाल ने आज लोहिया वाहिनी और मुलायम यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों संग चर्चा की।
- इसके बाद जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंच कर शिवपाल ने मंच का निरीक्षण किया।
- शिवपाल यादव ने कार्यक्रम की तैयारियों से संतुष्ट नजर आयें।
जुटेंगे 19 राज्यों के दिग्गजः
- सपा के सूत्रों ने बताया कि समारोह में शिरकत करने के लिए लालू यादव ने आने की सहमति दे दी है।
- इसके अलावा पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा भी आने को तैयार हैं।
- वहीं, राज्यसभा सांसद सपा महासचिव अमर सिंह भी रजत जयंती के मंच पर दिखाई देंगे।
- राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के आने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
- लेकिन उन्होंने भी सपा के रजत जयंती समारोह में शिरकत करने के सकारात्मक संकेत दिए हैं।
[ultimate_gallery id=”26900″]
नीतीश ने दिया झटकाः
- बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में जाने से दूरी बना ली है।
- जिसके बाद 5 नवम्बर को होने वाले सपा के रजत जयंती समारोह में नीतीश कुमार शिरकत नहीं करेंगे।
- जदयू के हवाले से बताया गया है कि छठ पूजा का महापर्व होने के कारण नीतीश रजत जयंती समारोह में शामिल नहीं हो पायेंगे।
- गौरतलब है कि, नितीश कुमार और अजित सिंह से महागठबंधन के लिए प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव खुद बात करने गए थे।