[nextpage title=”viral” ]

समाजवादी पार्टी में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। लगातार नेताओं के सपा को छोड़ने का सिलसिला जारी है। यूपी विधानसभा चुनावों के पहले से ही समाजवादी पार्टी में गृहयुद्ध शुरू हो गया था। अब खबर आ रही है कि शिवपाल यादव के एक करीबी नेता (shivpal yadav close leader) का एक्सीडेंट हो गया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

अमित जानी का हुआ एक्सीडेंट :

  • शिवपाल सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी का एक्सीडेंट हो गया है।
  • अमित जानी शिवपाल सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
  • इनकी कार यमुना एक्सप्रेसवे के पास आज दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी।
  • मथुरा के पास थाना राय इलाके में टायर फट जाने से ये हादसा हुआ है।
  • इस गंभीर हादसे में अमित जानी के पीएसओ की मौत हो गयी है।

ये भी पढ़ें, अशोक बाजपेई संग श्वेता सिंह थामेंगी बीजेपी का दामन!

  • साथ ही अमित जानी को भी इस दुर्घटना में काफी चोटें आयी हुई हैं।
  • स्थानीय लोगों ने अमित जानी को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया हुआ है।
  • घटना की जानकारी मिलते ही शिवपाल यादव भी मथुरा के लिए निकल चुके हैं।
  • अमित जानी बिग बॉस शो में ऑडिशन के लिए दिल्ली जा रहे थे।
  • मगर रास्ते में ही अचानक गाड़ी का टायर फट जाने से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी।

ये भी पढ़ें, डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने अखिलेश को बताया ‘मरीज’ और कहा…

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें