Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

राजा भैया को मिला शिवपाल सिंह यादव का साथ, भेजा बधाई संदेश

raja bhaiya for jansatta party

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ‘राजा भैया’ की शुक्रवार को रमाबाई आंबेडकर मैदान लखनऊ में विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर राजा भैया मौजूद रहे। राजाभैया को सुनने के लिए रैली में सात राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, गुजरात और महाराष्ट्र से उनके समर्थक पहुंचे थे। इस रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर सभी लोग हैरान थे। इस बीच प्रसपा संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने अब राजा भैया के एजेंडों को अपना समर्थन दे दिया है।

शिवपाल ने किया राजा भैया का समर्थन :

निर्दलीय विधायक के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले बाहुबली राजा भैया ने सियासी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अपनी पार्टी का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में लगभग एक लाख समर्थकों की भीड़ के बीच उन्होंने ये ऐलान किया। राजनीति में राजा भैया ने 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित रजत जयंती समारोह में अपनी ताकत दिखाई। इस दौरान शिवपाल यादव की ओर से उन्हें शुभकानाएं दी गयी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की ओर से प्रवक्ता अभिषेक सिंह आशू ने ये पत्र राजा भइया को दिया और उन्हें शिवपाल यादव का संदेश बताया।

raja bhaiya for jansatta party

2019 में आ सकते हैं साथ :

राजा भैया की रैली में शिवपाल यादव की ओर से बधाई संदेश भेजा गया। अब चर्चा उठने लगी है कि राजा भैया अपनी पार्टी के गठन के बाद शिवपाल की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के साथ गठबंधन कर सकते हैं। प्रतापगढ़, इलाहाबाद, कौशांबी सहित कई जिलों में राजा भैया की अच्छी पकड़ है। इसके अलावा पश्चिम यूपी में शिवपाल का संगठन मजबूत है। ऐसे में दोनों दल कुछ अन्य छोटे दलों के साथ मिलकर 2019 लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। हालाँकि ये अभी सिर्फ चर्चाएँ हैं जिसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Related posts

मथुरा में शुरू हुआ नेशनल मिशन ऑन कल्चर मैपिंग ऑफ़ इंडिया कार्यक्रम!

Divyang Dixit
8 years ago

बस्ती :आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी पहुंचे बस्ती जिले के रुधौली कस्बे में

Desk
4 years ago

नही मिली एम्बुलेंस ठेलिया पर घायल को ले गया भाई-

Desk
4 years ago
Exit mobile version