Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा से गठबंधन पर शिवपाल यादव ने माँगी 50 प्रतिशत लोक सभा सीटें

समाजवादी पार्टी ने लोक सभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। हालाँकि सपा से अलग होकर नयी पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ाना शुरू कर दिया है। हालाँकि शिवपाल के नयी पार्टी बनाने से सपा को जितना नुक्सान होगा, उतना ही प्रगर्तिशील सपा को होगा। इस बीच आगामी चुनावों में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की संभावनाओं पर शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दे दिया है।

सपा से गठबंधन पर बोले शिवपाल :

मीडया से बातचीत में शिवपाल यादव का कहना है कि देश और प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी को हटाना हमारा मकसद है। उनका कहना है कि अगर महागठबंधन बनना है तो जल्दी बनें, इसमें देर क्यों हो रही है। सपा से गठबंधन पर उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अपने चुनाव चिन्ह पर इलेक्शन लड़ेगी। शिवपाल का कहना है कि अगर सपा हमसे गठबंधन करना चाहती है तो उन्हें प्रसपा को उचित सीटें देनी पड़ेगी। शिवपाल के इस बयान के बाद अब नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

भाजपा पर बोला हमला :

शिवपाल ने कहा कि लखनऊ में 9 दिसंबर को जन आक्रोश रैली होगी। देश और प्रदेश में हमारे मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच में जाएंगे। बहुजन मुक्ति पार्टी और प्रगति समाजवादी पार्टी लोहिया की रमाबाई अंबेडकर मैदान में संविधान बचाओ। ईवीएम हटाओ। देश बचाओ महारैली का सफल आयोजन होगा।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है …महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है बेरोजगारों युवाओं ने जब भी अपना हक़ सरकार से हाथ मांगा है उनको सिर्फ लाठियां मिली हैं। पारदर्शी चुनाव के लिए पेपर से चुनाव होना चाहिए।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

समाजवादी पार्टी की एक पूर्व नेत्री इन दिनों है लापता, जानिए क्या है मामला

UP ORG Desk
6 years ago

टास्क फोर्स ने 7 महीने में धरे 939 भू-माफिया

Divyang Dixit
7 years ago

BHU लाठीचार्ज: पुलिस पर पत्रकारों से लूट मारपीट का मामला दर्ज

Kamal Tiwari
7 years ago
Exit mobile version